फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांढापतन-चोलथरा पेयजल स्कीम का ट्रायल सफल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट और धर्मपुर की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी को अब गर्मियों में पेयजल की विकराल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। शनिवार को कांढापतन-सरकाघाट-रखोह-चोलथरा स्कीम का ट्रायल सफल हो गया है। इस योजना का शुभारंभ पंद्रह अप्रैल से पहले सीएम जयराम ठाकुर करेंगे। पूरे ट्रायल के समय आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। वहीं ट्रायल के समय क्षेत्र की महिलाएं भी मौजूद रहीं। जहां ट्रायल सफल होने पर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। इससे पहले मंत्री ने कांढापतन-सरकाघाट-चंद्राखड़ी-रखोह-चोलथरा में स्कीम की पूरी जानकारी ली और अधिकारियों सहित वाटर स्टोरेज टैंक पर चढ़कर ट्रायल पूरा होते देखा। गौरतलब है कि अवाहदेवी कांढापतन स्कीम के सही ढंग से क्रियान्वयन न होने के कारण क्षेत्र में पानी की भारी दिक्कत थी। गर्मियों में विकराल पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। छह वर्ष से संबंधित योजना पर काम चल रहा था। लेकिन, कार्य सिरे नहीं चढ़ रहा था। आईपीएच मंत्री ने पद संभालने के बाद क्षेत्र वासियों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों को अप्रैल से पहले योजना पूर्ण करने का टारगेट दिया था। जिसे पूरा किया गया है।
विज्ञापन

इन पंचायतों को मिलेगा लाभ
चौलथरा, टीहरा, ग्रयोह, गद्दीधार, सधोट, रखोह, बकारटा, बरछवाड़ आदि पंचायतों सहित नगर पंचायत सरकाघाट की करीब बीस हजार की आबादी इस पेयजल योजना से लाभान्वित होगी। ट्रायल के सफल होने पर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। ट्रायल के समय कई महिलाएं मौजूद थीं। जिन्हें अब गर्मियों में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में जारी किए सख्त निर्देश
शनिवार को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने सुबह लोनिवि विश्राम गृह धर्मपुर में आईपीएच के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि लोगों को समय पर पानी मिले, इसके लिए उचित प्रबंध समय रहते किए जा सकें। इस मौके पर भाजपा सुंदरनगर के अध्यक्ष दलीप सिंह, वंदना गुलेरिया मिडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब 27 मार्च को होगी डोम, झूलों की बोली
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर देव और नलवाड़ मेले के लिए जो प्लाट, डोम, झूलों और अस्थायी दुकानों के लिए खुली बोली 26 तारीख को रखी गई थी उसे प्रशासनिक कारणों की वजह से अब 27 तारीख को कर दिया है। एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने बताया कि अब यह बोली प्रशासनिक कारणों की वजह से 26 तारीख के बजाए 27 तारीख को होगी। बोलीदाता अब 27 तारीख को इस बोली के लिए एसडीएम कार्यालय में आकर बोली लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें