फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट का प्रावधान करके नए स्थान पर खोलेंगे थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने थाने की अधिसूचना रद्द होने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा चुनावों से पूर्व आनन-फानन में बिना किसी बजट का प्रावधान किए ही बलद्वाड़ा में पुलिस थाना खोल दिया था। इसी कारण थाने की अधिसूचना भाजपा सरकार ने रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस मुद्दे पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उचित समय पर बजट का प्रावधान करके उचित स्थान पर भवन उपलब्ध करवाकर बलद्वाड़ा में पुलिस थाना खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने पुलिस थाने को लेकर मुद्दा बनाने वाले विभिन्न दलों से पूछा है कि उस दौरान वे कहां थे, जब भाजपा की पूर्व सरकार की ओर से बलद्वाड़ा में ही खोले गए कॉलेज को कांग्रेस ने डिनोटिफाई कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें