फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग गीत प्रस्तुत कर छात्राओं ने किया सबको भाव विभोर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक और शिव मंदिर कमेटी के प्रधान भीम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य नीलम लखनपाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उपस्थित गणमान्य लोगों व अभिभावकों के समक्ष साल भर की उपलब्धियों का बखान किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। छात्राओं की ओर से विवाह के समय गाया जाने वाला सुहाग गीत बड़े ही भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। जिसे पर भाव विभोर हो एसएमसी ने छात्राओं को 500 रुपये इनाम में दिए। इसके अलावा प्रस्तुत पहाड़ी गीत, नाटी, समूहगान, हिमाचली लोक नृत्य, एकांकी और पंजाबी गिद्दा भी बेहद पसंद किया गया। समारोह में मुख्यातिथि भीम सिंह राणा ने स्कूल के विकास के लिए 31 हजार की राशि भेंट की। इस दौरान स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि से सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में अंजली, रंजना, मुस्कान, ईशा, रितिका, अभय चौहान, अंजली चौहान, आनंद कौशल, अंजली, प्रिया, विनम्रता, अंजली कुमारी, शिवांश, रितिका, नेहा, चंपा, प्रीति, खुशबू, रिया डोगरा, जयश्री, जागृति गुलेरिया, चंद्रकांत, यशु, जागृति, शिवानी, हेमराज, मनु, सोनाली शर्मा, ईशा राणा, शालिनी, रितिका, प्रशांत, कृतिका, रोहित ठाकुर, सागर, ललित चौहान, रोहित कुमार, साहिल, ओम प्रकाश, रोहित, शुभम चौहान, विकास, अभिषेक कुमार, राकेश चौहान, भीष्म पराशर, कृष्ण कुमार, काव्या, आदित्य वर्मा, निखिल, रितिक, गौरव, रूपाली, हेमलता, ज्योतिका, साहिल, अतुल, तनुजा, आर्यन चौधरी, मोहित, यगेश, कमल, शुभम, ममता, राखी, कोमल, शिवानी, योगेश कुमार, नेत्र कुमार, विशाल, दीपक चौहान, नमन, मुस्कान, तनुजा कौंडल, पुष्पराज, गोपाल, शिवांश शर्मा, पंकज कुमार, अजय कुमार, दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, भानु, विशाल, प्रदीप, आर्यन अटल, निखिल राज, मनीष कुमार, नीतू, दीक्षिता, किरण, आंचल, कनिका, वंदना, शिवांगी, प्रिया चौहान और तनुजा शामिल थे। इसके अलावा शिवांश को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का इनाम दिया गया। जबकि हाउस में रानी लक्ष्मी बाई सदन को प्रथम और भगत सिंह सदन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें