फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी का वार्षिक पारितोषिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेस्पवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत पाठशाला के प्रधानाचार्य भीमराज शर्मा ने शाल और टोपी भेंट कर किया। एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेस्पवाल ने पाठशाला के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती है और हमेशा ऊंची सोच रखने वाला ही आगे निकलता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया और बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मेधावी बच्चों में प्रशांत भरमौरिया, शुभम ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नितिका ठाकुर, अक्षिता ठाकुर, मोनू सकलानी, रश्मी, शाहिल, सौरभ सकलानी, प्रवीण, अजय, अभिषेक, गुलशन, नवीन, राहुल, रोहन, कुशम और सहेलिया, अविनाश, सोमदत्त, प्रियंका, अंजली शर्मा, श्वेता ठाकुर, सोनी ठाकुर, रिसव, पूनम, अविनाश, दिव्या, पूजा, विपन कुमार, आरती एवं सहेलियां, सोनाक्षी एवं सहेलियां, सिमरन एवं सहेलियां, सुजाता एवं सहेलियां, शीतल एवं सहेलियां, अनुराधा एवं सहेलियां, राधा एवं सहेलियां, संजना एवं सहेलियां, दिव्या एवं सहेलियां, अंजलि ठाकुर, शीतल कुमारी, तनु देवी, शिल्पा, दिव्या कुमारी, कुसुम, कविता, पल्लवी, स्वाती देवी, पल्लवी कुमारी, अल्पना, अंजलि ठाकुर, शीतल कुमारी, शिल्पा देवी, दिव्या कुमारी, अनिल कुमार, अजय कुमार, रोहन, विजय कुमार, अजय कुमार, संदीप कुमार, कमल किशोर, अंकित, अजय कुमार, शिखर ठाकुर, अभिषेक, राहुल, विक्रांत, रिशभ, विशाल, कमल किशोर, विशाल, अजित ठाकुर, गोल्डी ठाकुर, नेहा ठाकुर, शैलजा, मोनिका, प्रियंका, नीरज कुमार, रितिक ठाकुर, ऐश्वर्या ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर, आरती, शिखर, संदीप, सोनाक्षी वर्मा, जागृति, शगुन, रोशन ठाकुर, संगीता, सोमदत्त, अल्पना, आदि शामिल हैं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य, बच्चों के अभिभावक व पाठशाला का स्टाफ मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें