फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट में हिमाचल की जीत में हीरो रहे सुंदरनगर के 4 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 क्रिकेट में हिमाचल की जीत में हीरो रहे सुंदरनगर के 4 खिलाड़ी
विज्ञापन


सुंदरनगर (मंडी)। ऊना में आयोजित हो रही अंडर-14 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में हिमाचल की टीम की शानदार जीत में मंडी जिला से संबंधित चार खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। हिमाचल ने सोमवार को पहला मैच जम्मू एवं कश्मीर से एक पारी और 169 रनों से जीता। सुकेत क्रिकेट अकादमी के कोच रविकांत जम्वाल ने बताया कि टीम में अकादमी के चार खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैच में लोकेश चौहान ने पहली पारी में 167 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। जबकि चिराग शर्मा ने दो विकेट, पीयूष ने 3 विकेट और अनुभव ने सात विकेट हासिल कर हिमाचल की जीत की राह आसान की। उन्होंने बताया कि लोकेश और पीयूष डीएवी स्कूल सुंदरनगर, अनुभव सेंट मेरी स्कूल सुंदरनगर और चिराग मॉडल स्कूल सुंदरनगर में पढ़ाई करता है। प्रदेश की टीम में सुंदरनगर के चार खिलाड़ियों का चयन होना और उनके पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन से मंडी जिला का नाम प्रदेश भर में रोशन हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए चारों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों व अकादमी के सभी सदस्यों को बधाई दी है। इधर, चारों खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अकादमी के कोच रविकांत जम्वाल को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें