फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2272 घरों को दुकानों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर/ सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र में बिजली का बिल अदा न करने वाले 2272 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कट सकता है। ऐसे लोगों पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे उपभोक्ताओं को बोर्ड ने सूचना जारी कर दी है। यदि 29 तक बिलों की अदायगी नहीं की तो बोर्ड अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चौदह नवंबर तक बिजली का बिल जमा करवाने की मोहलत थी, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। जिसे लेकर बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक डिफाल्टरों में 36 कामर्शियल और 2236 घरेलू बिजली कनेक्शन धारक हैं। तय समय पर बिजली का बिल अदा न करने के बाद यदि अंतिम तिथि में भी बिजली का बिल जमा नहीं करवाया तो ऐसे उपभोक्ताओं के स्थायी तौर पर बिजली के कनेक्शन कट सकते हैं। सरकाघाट विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता एसके चंदेल ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि इस तिथि तक अगर बिल जमा नहीं करवाए गए तो बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनकी विद्युत आपूर्ति काट दी जाएगी और इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें