फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनन के चलते ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरोट (मंडी)। जिले में ट्राउट मत्स्य आखेट पर चार माह तक प्रतिबंधित रहेगा। फरवरी माह के बाद ही पर्यटक ट्राउट फिश का आनंद उठा सकेंगे। जिले की बरोट और जंजैहली घाटी में बहुतायात में ट्राउट पाई जाती है। मत्स्य विभाग ने अब मछलियों के प्रजनन के चलते नदी, नालों में मत्स्य आखेट पर पहली नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। बरोट वैली में तो ट्राउट फिश के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। जिले में बरोट में ट्राउट का हैचिंग सेंटर है। जंजैहली और थाची में नदी, नालों में ट्राउट पाई जाती है। जंजैहली और थाची क्षेत्र में भी ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध रहेगा। बरोट वैली में हजारों पर्यटक ट्राउट फिश का आनंद उठाते हैं। बरोट ट्राउट हेचरी में इस बार तीन लाख 50 हजार अंडों के प्रजनन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने प्रजनन के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

........
जिला मत्स्य सहायक निदेशक मंडी खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि पहली नवंबर से 28 फरवरी तक ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध रहेगा। जिला मंडी के बरोट की सहायक नदियों-नालों, जंजैहली की नदी, नालों और थाची क्षेत्र की नदियों में प्रजनन के दौरान ट्राउट मत्स्य आखेट बंद रहेगा। ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध के दौरान सेल खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें