फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 18 जोनों की 500 छात्रा खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर स्कूल में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 18 जोनों से करीब 500 छात्रा खिलाड़ी चार दिन तक विभिन्न खेलों में दमखम दिखाएंगी।
पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने हिमाचली परंपरा के अनुसार शाल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने स्कूल के विकासात्मक कार्यों के लिए अपनी ओर से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में स्नानागार की समुचित व्यवस्था के लिए हरसंभव आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में हॉकी, बास्केटबाल, हैंडबाल, जूडो, फुटबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग, क्रॉस कंट्री, योग, बैडमिंटन और शतरंज की स्पर्धाएं होंगी। सभी खेलों के परिणाम प्रतियोगिता के अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें