फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: मंडी शहर में अतिक्रमण पर 50 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के चलते मंडी शहर में अतिक्रमण करने वाले 50 दुकानदारों के चालान काटे। सदर एसडीएम रितिका जिंदल, सिटी चौकी के प्रभारी मनीष सहित पुलिस और नगर निगम की टीम ने बाजार में ऐसे दुकानदारों के चालान काटकर मौके पर ही उनसे 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने सोमवार को शहर के चौहटा बाजार, इंदिरा मार्केट, भूतनाथ और चंद्रलोक बाजारों में निरीक्षण किया। इस दौरान बहुत से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। पहले से ही चेतावनी देने पर भी वे अतिक्रमण को नहीं हटा रहे थे, इसके बाद पुलिस ने चालान काटे। पुलिस ने इस दौरान शहर में इधर-उधर वाहनों को पार्क करने वालों को भी सख्त हिदायत दी और कहा कि अगर आगे से ऐसा पाया गया तो उनके भी चालान काटे जाएंगे। उधर, इस बारे में एसडीएम रितिका जिंदल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के चलते जहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है वहीं, लोगों को भी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में शहर में चालान काटे गए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें