फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की राह पकड़ेंगे 50 प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण तक की सिखाईं तकनीकें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मंडी की ओर से सुंदरनगर में दो से छह नवंबर तक मशरूम उत्पादन पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 25 प्रतिभागियों को आत्मा मंडी की ओर से प्रायोजित किया गया, जबकि अन्य 25 ने स्ववित्तपोषित आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. जनार्दन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बटन, ऑयस्टर, शिटाके, गैनोडर्मा और मिल्की मशरूम के उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अलावा स्पॉन उत्पादन, कंपोस्ट तैयार करने, तापमान एवं नमी का उचित प्रबंधन तथा मशरूम प्रसंस्करण के बारे में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को घट्टा स्थित खेम चंद के मशरूम फार्म का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया, जहां उन्होंने मशरूम उत्पादन की व्यावहारिक गतिविधियों को करीब से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें