मंडी। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से संस्कृति सदन कांगणीधार में आयोजित हिंदी पखवाड़े की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) मंडी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिंदी की दशा और दिशा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र चेतन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका हिंदी भाषा के संदर्भ में विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की छात्रा शिल्पा ने पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 32-32 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्राचार्य अनिल कटोच ने सुबह की प्रार्थना सभा में विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद