फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचन क्षेत्र में 4500 लाभार्थी उठा रहे बोर्ड की योजनाओं का लाभ : नरदेव

विज्ञापन
गोहर में जागरूकता ​शिविर में मौजूद भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह क - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से नाचन विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोहर के गांव डल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत गोहर, बासा, नेहरा, चैलचौक, दाण से लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसने 12 माह में मनरेगा के माध्यम से कम से कम 90 दिनों तक कार्य किया है, वह श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति के 90 दिन पूरे नहीं हुए हों और व्यक्ति की ओर से निजी स्तर पर भी श्रमिक के रूप में कार्य किया गया हो, वह भी संबंधित वार्ड सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधान के सत्यापन पर श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जिला मंडी में कामगार कल्याण बोर्ड में श्रमिक मतदाताओं का पंजीकरण प्रदेश में सबसे ज्यादा है। नाचन क्षेत्र में श्रमिक कल्याण कार्यालय में 4500 के लगभग व्यक्ति पंजीकृत हैं। मंडी जिले में वर्ष 2024-25 में 2378 लाभार्थियों के कल्याण पर लगभग 8.26 करोड़ रुपये बोर्ड के माध्यम से व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह, जिला श्रम कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, बीडीओ सरवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें