फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 418 ग्राम चरस बरामद, दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार से 418 ग्राम चरस बरामद की है। तलाशी के दौरान चरस बाइक की सीट के नीचे छिपाई मिली। पुलिस ने बाइक सवार कांगड़ा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रजत, निवासी गांव टिकरी डुहकी, तहसील बैजनाथ तथा अभिनय, निवासी गांव अंद्रेटा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इस चरस को चंडीगढ़ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कुल्लू क्षेत्र में किससे लाई गई थी। इसके साथ ही दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड कांगड़ा से भी तलब किया जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें