फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर झील में जल्द बोटिंग का ले सकेंगे मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रिवालसर में अब सैलानी बोटिंग का मजा ले सकेंगे। झील के साथ नेचर कैंप और पैदल वाकिंग ट्रैक भी बनाए जाएंगे। झील में बोटिंग की सुविधा और अन्य योजनाओं को साकार करने के लिए पर्यटन विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को रिवालसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रिवालसर को अधिक बेहतर करने और पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अर्बन प्लानर एवं पर्यावरण विभाग की आर्किटेक्ट नोनी गुप्ता ने की। बैठक में स्थानीय संस्थाओं, नगर पंचायत और स्थानीय स्वयंसेवियों से सुझाव मांगे गए। साथ ही बैठक में यह भी चर्चा की गई कि रिवालसर झील परिसर को एक सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाए। इसमें पर्यटकों के आकर्षण के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। झील में नौका विहार का प्रबंध करके पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। इसके साथ ही रिवालसर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को एक पैदल ट्रैक के जरिए जोड़ा जाए और उन स्थानों पर पर्यटकों के ठहरने के लिए कैंपिंग स्थल का निर्माण करवाया जाए। बैठक में डेवलपमेंट एक्शन ग्रुप के अध्यक्ष अजय शर्मा, सदस्य पुष्पराज, ओम प्रकाश, ढमेश्वर ठाकुर, तेज लाल ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें