जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमालयन नर्सिंग कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय नर्सिंग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को समापन हुआ।
अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेंद्र मंडयाल ने की। इस दौरान संस्थान के मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। 2017 से 2019 तक शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने पर जीएनएम प्रथम वर्ष की एकता वालिया, जीएनएम द्वितीय वर्ष की गीतांजली को सम्मानित किया गया।
जीएनएम प्रथम वर्ष की कक्षा में प्रथम रही रिया, द्वितीय रही सपना और तृतीय रही प्रियंका को भी सम्मान मिला। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु छात्राओं को भी पुरस्कार बांटे गए। इनमें एकता, शिल्पा, रिया, सुदर्शना, कोमल, दामिनी, मनीषा, विनिता, एकता वालिया, निशा, सुदर्शना, कविता, सपना, अंकिता आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य हिमाली, सीनियर नर्सिंग शिक्षिका नीतिका ठाकुर, सुजाता, रुचि, हिमानी, अंजना, सुन्नू सहित अन्य मौजूद रहे।