मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक संघ के चुनाव प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मंडी कार्यालय में हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष की कमान नरेश कुमार को सौंपी गई। इसके अलावा मुख्य सलाहकार लेखराज, वरिष्ठ उपप्रधान टेक चंद, महासचिव देशराज, सह सचिव मुरारी लाल, संगठन मंत्री वेद कुमार, सह संगठन मंत्री तेज सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण देव, सह कोषाध्यक्ष अच्छर सिंह, प्रेेस सचिव चेतन चंदेल, लेखाकार श्याम लाल को चुना गया है। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान ने चालकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। वहीं चालक-परिचालकों का रुका हुआ रात्रि एवं अतिरिक्त भत्ता तुरंत प्रभाव से जारी करने की मांग उठाई गई। वहीं बीओडी में 205 सीनियर ड्राइवर के स्वीकृत पदों पर अमलीजामा पहनाने की गुहार निगम अधिकारियों से लगाई, ताकि ड्राइवरों की कमी पूरी हो सके। उन्होंने परिवहन निगम की कार्यशालाओं की दयनीय स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्याओं के बारे में एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री से भेंट करके समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।