फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस पर मंडी शहर में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने शहरभर में रैली निकाली। रैली पड्डल मैदान से लेकर बस स्टैंड, इंदिरा मार्केट, सेरी मंच होते हुए चौहाटा तक निकाली गई। इस रैली में दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, एकल विद्यालय के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने की। उन्होंने चौहाटा बाजार में कहा कि इस रैली का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, उनकी शिक्षाओं को पहुंचाना है। 1893 में उन्होंने शिकागो में अपने भाषण से विश्व में भारत की पताका लहराई थी। उन्होंने हिंदुओं को हिंदू होने का अर्थ समझाया और सामाजिक बुराइयों से लोगों को बाहर निकाला है। इस मौके पर एक विद्यालय मंडी प्रमुख ईशु देवी, दुर्गावाहिनी संयोजिका किरण सोनी, मातृ शक्ति संयोजिका मीना शर्मा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें