मंडी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से संगीत सदन मंडी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राज्य युवा बोर्ड के सदस्य पंकज कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेल विभाग के संयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला के दस खंडों से 130 युवाओं ने भाग लिया। इन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को नवाजा। वाद विवाद स्पर्धा में सराज खंड प्रथम और बल्ह खंड दूसरे स्थान पर रहा। चित्रकला में बल्ह प्रथम, चौंतड़ा द्वितीय, निबंध लेखन में बल्ह प्रथम और द्रंग द्वितीय तथा लोकगीत स्पर्धा में सदर खंड प्रथम और जय देव बाला कामेश्वर स्पोर्ट्स क्लब सैण ने दूसरा स्थान हासिल किया।