फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी है अनमोल नाटक से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर पार्क में शनिवार को उपमंडल स्तरीय संबल रेडक्रास मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेटी है अनमोल थीम पर नाट्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने वाहवाही बटोरी। मेले का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। इस बार का रेडक्रास मेला बुजुर्गों की देखभाल थीम पर आधारित है। उन्होंने सुकेत सीनियर सिटीजन होम सुंदरनगर के 11 बुजुर्गों को सम्मानित भी किया। मेेले के दौरान रक्तदान तथा दिव्यांगता शिविर का भी आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने उत्पादों को स्टाल लगाए। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा महावीर पब्लिक स्कूल, सीसे मॉडल कन्या स्कूल, सीसे बाल स्कूल, एंजल स्कूल और एसडीएम कार्यालय की ओर से खानपान के स्टाल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क शुगर और बीपी जांच शिविर लगाया। सीआरसी सुंदरनगर ने दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया। वहीं रेडी ब्लड डोनर की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मेले के समापन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में एसडीएम एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल चौहान ने सुंदरनगर में सालभर में रेडक्रॉस की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एजी शेख, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, तहसीलदार उमेश शर्मा, पार्षद संजय शास्त्री, बुद्धि सिंह, विमल शर्मा, दिनेश शर्मा, शहरी आजीविका मिशन की संयोजक कमलेश गुप्ता, गोदावरी, अंजुबाला, ज्योति सोढी सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें