फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बस की टक्कर में सात लोग घायल, दो टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर घटासनी के पास कार और बस की टक्कर में सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटासनी के पास कार और निजी बस में टक्कर हो गई। इससे कार सवार चालक दयानंद 31 वर्ष पुत्र प्यार चंद गांव बगौड़ा लडभड़ोल, उसकी पत्नी जागृति 30 वर्ष, बेटा अवनि 4 वर्ष, वंश 9 माह, नीशा देवी पत्नी संजीव कुमार 33 वर्ष निवासी घमरेहड़, सूर्यांश 8 वर्ष तथा अंशु पुत्र गुरदीप गांव बगौड़ा को जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल दयानंद तथा सूर्यांश को टांडा रेफर किया गया है। पधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें