फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में नहीं मिल रहीं मुफ्त दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। सीएचसी रिवालसर में मरीजों को अपनी जेब ढीली कर दुकानों से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में निशुल्क तीन सौ से ज्यादा दवाइयां उपलब्ध करवाने का दावा किया जा रहा है लेकिन, अस्पतालों में निशुल्क दवाइयां उपलब्ध न होने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रिवालसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीज इस योजना से वंचित हैं। इस केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में रोगी इलाज के लिए आते हैं लेकिन, चिकित्सकों की ओर से रोगियों को लिखी जा रही दवाइयां अस्पताल के दवा काउंटर पर या तो उपलब्ध ही नहीं हैं या फिर बहुत कम मात्रा में रोगियों को दवाइयां मिल रही हैं। रिवालसर अस्पताल में आपातकाल के दौरान मरीजों को दिए जाने वाली दवाइयां भी काउंटर पर उपलब्ध नहीं है। जिस कारण मरीजों के अलावा तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गत वीरवार को रिवालसर की एक महिला गीता देवी के सीढ़ियों से गिर जाने के कारण उसे गंभीर हालत में उसके पड़ोसियों ने रिवालसर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इमरजेंसी में भी इस महिला को टीके तक अस्पताल में मुहैया नहीं हुए। स्थानीय लोगों में दीनानाथ, रामलाल, भलखू राम, दीनू सिंह ने कहा कि रिवालसर क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी के अलावा सदर व सरकाघाट हलके के लोग भी इस केंद्र पर निर्भर हैं। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इस केंद्र में दवाइयां न मिलने की जांच के साथ विभाग से इस केंद्र को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने की भी मांग की है ।
विज्ञापन

दवाइयों की कमी : डाक्टर
रिवालसर अस्पताल में तैनात डा प्रियंका ने बताया कि केंद्र में दवाइयों और बैक्सीन की भारी कमी के चलते मरीज को बाहर से दवाई लाने को कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें