फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 घटें का व्यक्तिगत व सामूहिक श्रमदान करेंगे नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी व युवक मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ घंटे का श्रमदान करो और इनाम पाओ
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी और युवक मंडलों को मौका
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अब नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी और युवक मंडलों को तीन माह में सौ घंटे का सामूहिक श्रम दान करना होगा। इस दौरान जगह-जगह जाकर विभिन्न माध्यमों से स्वच्छता की अलख जगाने का कार्य इनके सपुर्द होगा। बेहतर कार्य के लिए इन्हें इनाम भी मिलेगा। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने एवं युवाओं को स्वच्छता संबंधी विकास कार्यों से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर और डोर-टू-डोर की बैठकें होंगी। सभी को 15 मई तक आवेदन करना होगा। 31 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगा। जिला, प्रदेश और राज्य स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को सम्मान का भी प्रावधान होगा। नेहरू युवा केंद्र जिला मंडी की समन्वयक ईरा प्रभात ने बताया कि यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें अकेले सौ घंटे अथवा 5 युवा 20 घटें अथवा 10 युवा 10 घटें श्रमदान कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रतिभागी युवा व संस्था को आनॅलाइन पंजीकरण करवाना होगा। ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान पंजीकृृत युवा, युवा, महिला मंडलों स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काम करेंगे। इसमें नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर, डोर-टू-डोर बैठक, ग्रामीण और स्कूल स्तर पर रैली, बाल पेंटिंग, शौचालय निर्माण करने में सहायता, बेस्ट कलेक्शन ड्राइव, खाद पिटस का विकास, बायोगैस संयंत्रों की स्थापना के लिए पंचायतों की योजना तैयार करना और गलियों की सफाई करना मुख्य लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद इनाम के लिए ऑनलाइन भरनी होगी रिपोर्ट
सभी कार्यों की रिपोर्ट प्रतिदिन आनॅलाइन भेजनी पड़ेगी। इसके आधार पर जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर पंजीकृृत युवाओं/ संस्थाओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे तथा उत्कृृष्ट कार्य करने वाले युवा, संस्थाओं/ क्लबों को जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृृतीय को क्रमश: 30, 20 और 10 हजार पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर क्रमश: प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार, जबकि तृतीय पुरस्कार बीस हजार दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर क्रमश: प्रथम 2 लाख, द्वितीय एक लाख, तृतीय 50 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें