फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस चालक ने बैल को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस चालक ने बैल को मारी टक्कर
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। सुबह के समय ट्रक यूनियन के पास एक निजी बस ने लावारिस बैल को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक से बैल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा तो ड्राइवर वहां से भाग गया। बाद में कुछ लोगों ने बैल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल बैल का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि बैल की टांग बुरी तरह से कुचल दी गई है जिस वजह से टांग को काटना पड़ेगा। इलाज के बाद बैल को गौ सदन भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस चालक आंखें बंद करके अंधाधुंध गति से बसों को चलाते हैं, जिस कारण रोजाना कोई न कोई हादसा यहां घटित होता रहता है। स्थानीय लोगों ने ऐसे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें