फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोह में आगजनी की घटना में 20 लाख का हुआ नुकसान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के मलोह में बुधवार रात दो दुकानों में आग की घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग की यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। जब आग का धुआं उपरी मंजिल में पहुंचा तो घर वाले जगे और उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड को भी इस बारे में सूचना दी। लेकिन, जब तक स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड वाले आग पर काबू पाते दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक तरसेन लाल किराना और उसकी बेटी विकास उप्पल रोजाना इस्तेमाल की वस्तुओं को बेचने का कार्य करते थे। उनके अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। इस घटना में करीब 20 लाख का सामान जल कर राख हो गया है। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि हलका पटवारी से आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता बारे आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें