जंजैहली (मंडी)। एसएमसी अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रधान दुष्यंत शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक से मिला। इस दौरान उन्होंने सिराज में पीरियड बेसिज अध्यापकों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। एसएमसी अध्यापकों की ग्रांट जारी करने की मांग उठाई गई। कहा कि पिछले कई अरसे से ग्रांट नहीं मिली है। अनुबंध पालिसी बनाने के संदर्भ में भी निदेशक को अवगत करवाया गया। निदेशक ने एसएमसी अध्यापकों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि एसएमसी शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा।