संधोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संधोल में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नितिन डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और होनहार बच्चों को प्रोत्साहित किया। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत के गुणगान से की गई।
इसके बाद ग्यारहवीं के छात्रों रिषव और अन्य ने शिव कैलाशो के वासी गाना गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं दसवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटक ढोंगी बाबा का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। क्षेत्र में बेटियों की कमी को लेकर विशेष रूप से तैयार की गई लघु नाटिका बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देकर अभिभावकों को रोमांचित किया। दसवीं की छात्राओं श्रुति और अन्य ने देश भक्ति गीत देश मेरा रंगीला से खूब वाहवाही लूटी। आर्यन और साथियों की ओर से पेश किया डांस जय हो पर नृत्य पेश कर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त जमा दो की जना और सहेलियों ने नीलू बिंदु दो सखियां पर पहाड़ी नृत्य से खूब धमाल मचाया। इस दौरान मेधावी छात्रों पर खूब इनाम बरसे। मेधावी छात्रों में आयुष, दीपक, नेहा, साक्षी, आशीष, निखिल धीमान, उदय ठाकुर, दीपक सिंह, आयुष, दिक्षिता शर्मा, मुस्कान शर्मा, रोहित ठाकुर, सृजना, अंजना, ईशा ठाकुर, मनप्रीत कौर, जाह्न्वी, भूपिंद्र, पूजा, रितिक, शिवम और दक्षता को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी मनोज सकलानी, राजकुमारी कमलजीत सहित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।