फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी देवी के बाद कमरूनाग मंदिर में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। प्रशासन ने शुक्रवार को बर्फबारी की आशंका के चलते बड़ा देव कमरूनाग मंदिर में जाने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि आगामी अप्रैल माह तक कोई भी कमरूनाग मंदिर में न जाए। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी गोहर को आपदा प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए हैं कि कमरूनाग को दो पंचायतों से रास्ते जाते हैं। जहां चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि पंचायत में रेस्क्यू टीमों का गठन किया जाए। जो आपातकाल स्थिति में प्रशासन की बर्फबारी के दौरान मदद कर सके। यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित पंचायतों की वार्ड स्तर पर सभा की जाए। जिसमें बर्फबारी में कमरूनाग जाने वाले पर्यटकों को रोका जा सके। एसडीएम ने कहा कि बर्फबारी कभी भी हो सकती है। इसके लिए कमरूनाग मंदिर जाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को भी इस बारे में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गत वर्ष कमरूनाग में फंसे आधा दर्जन युवकों और शिकारी देवी में बर्फ में ठंड के कारण हुई दो एनआईटी छात्रों की मौत के बाद इस साल समय पूर्व अलर्ट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें