फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर ने संभाले बच्चे, माताओंं ने किया मतदान

विज्ञापन
kkk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शत प्रतिशत मतदान के लिए सुंदरनगर विस क्षेत्र के 42 मतदान केंद्रों में आंगनबाड़ी वर्करों ने मॉडल बूथ विद चाइल्ड केयर में बच्चों को संभाला। इन मतदान केंद्रों में मतदान करने पहुंची माताओं ने बेफिक्र होकर मतदान किया। इन केंद्रों में बच्चों के गर्म पानी के साथ ही खेलने के लिए खिलौने की व्यवस्था की गई थी। कुछेक बूथ पर तो बच्चों के लिए वर्कर ने अपने स्तर पर दूध का इंतजाम भी किया था। इन केंद्रों में माताओं के आराम के लिए व्यवस्था की गई थी। सुंदरनगर में कुल 101 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 42 केंद्रों को मॉडल बनाया गया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीडीपीओ सुंदरनगर कृष्ण लाल ने कहा कि 42 केंद्रों में यह व्यवस्था की गई थी। यहां पर दरी, गद्दा, गर्म पानी और बच्चों खेलने के लिए खिलौने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास : बानिक
सहायक निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर देव श्वेता बानिक ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के लिए यह प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि इन मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों से सुविधा मुहैया करवाई गई हैं। जिन मतदान केंद्रों में 21 से 30 वर्ष की महिला मतदाता 10 फीसदी से अधिक थी, उन्हें मॉडल बूथ विद चाइल्ड केयर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें