फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जन की पुकार है वोट देना अधिकार है

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जन-जन की पुकार है वोट देना अधिकार है, वोट के लिए समय निकालें, टलें नहीं मतदान करें, नवभारत का निर्माण करें जैसे नारों और स्लोगनों के साथ विद्यार्थियों ने वोटरों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मदन चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर से रवाना किया। रैली मंडी शहर का पूरा चक्कर लगाकर पड्डल मैदान में संपन्न हुई। रैली के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि जिन युवाओं के वोट बन गए हैं, वह अपने इस अधिकार का भरपूर प्रयोग करें और अपने परिजनों को भी इस बारे में जागरूक करें। इस चुनावी महायज्ञ में अपना बहुमूल्य मत डालकर लोकतांत्रिक समाज के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनावों में ईवीएम के साथ एक अन्य मशीन वीवीपैट को सम्मिलित किया गया है, जिसे मतदान स्थल पर ही रखा जाएगा, जिससे मतदाता यह जान सकेगा कि उसके द्वारा दिया गया मत उसी प्रत्याशी को दर्ज हुआ है, जिसके सामने वाला बटन उन्होंने दबाया है। इस विशाल रैली में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम पूजा चौहान, जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


6 से 10 तक पेयजल बिलों के काउंटर रहेंगे बंद
मंडी। 6 से 10 तक पेयजल बिल जमा करवाने के काउंटर बंद रहेंगे। जिला सहायक अभियंता, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मंडी शहर के इंदिरा मार्केट और सकोड़ी पुल स्थित पेयजल के बिलों के लिए स्थापित किए गए काउंटर 6 से 10 नवंबर तक बंद रहेंगे ।

बच्चों को जीवन शैली बेहतर बनाने के टिप्स दिए
संधोल (मंडी। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्रों को रोजमर्रा की जीवन शैली को बेहतर बनाने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी अशोक सकलानी के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर से लेकर स्थानीय बाजार तक एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया।
विज्ञापन


मतदाताओं को किया जागरूक
सरकाघाट (मंडी)। जिला निर्वाचन आयोग मंडी की ओर से चलाए दा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोडल अधिकारी स्वीप कमेटी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटडीघाट बाजार में जागरूकता रैली निकाली। जिसके माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोगों को मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी नरसी शर्मा ने भी लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें