बलद्वाड़ा (मंडी)। नेहरू युवा केंद्र मंडी ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी ऊषा कुमारी ने रावमापा समैला के प्रांगण में स्टार युवा क्लब पारगी के सहयोग से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। समापन समारोह पर राजेश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खेल प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल खेलों का आयोजन किया गया था। इसमें बैडमिंटन सिंगल में पारगी के अभिषेक ने और बैडमिंटन डबल में पारगी के पंकज और सौरभ ने बाजी मारी। वॉलीबाल में तल्याणा प्रथम तथा पारगी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कबड्डी में तल्याणा ने प्रथम तथा मतोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह की अध्यक्षता स्टार युवा क्लब के सलाहकार रमेश कुमार द्वारा की गई। परिणाम घोषित होने के पश्चात विजयी टीमों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार दिए।