फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के पुत्र ने मोदी के कंधे पर कमाए करोड़ों : कौल सिंह

विज्ञापन
kaul singh
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने पधर एसडीएम कार्यालय में पूरे शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरा।
तय मुहूर्त के तहत ठीक सवा बारह बजे नामंकन भरते हुए उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जीत की हुंकार भरी। 1982 से लेकर 2012 तक कौल सिंह द्रंग विस से 1990 को छोड़ कभी नहीं हारे हैं। नामांकन पत्र दायर करने के उपरांत विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में विकास से विजय की ओर है। कांग्रेस पार्टी के विजय रथ को रोकना भाजपा के बस की बात नहीं।
भाजपा हिसाब मांगने से पहले अपना बही खाता प्रदेश की जनता के समक्ष रखे। केंद्र की मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने और गरीबों के खाते में 15 लाख जमा करवाने की बात कही थी, भाजपा इस पर जनता को स्पष्टीकरण दे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह ने मोदी के कंधों पर एक वर्ष के भीतर बिना व्यापार धंधा किए अपनी डूबती कंपनी को हजारों से 16 हजार गुना कर करोड़ों रुपये कमा गए। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से भी देश में आर्थिक संकट आया है और सैकड़ों लोग अपनी जान नोट चेंज करने में गंवा बैठे। उन्होंने कहा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ी है। लाखों कारोबारी विरोध पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रभारी द्रंग इंद्र सिंह ठाकुर, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुलजार मोहम्मद भारती, प्रदेश सचिव वामन देव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठक केहर सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्जला ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, जोगिंद्र गुलेरिया, डीणे राम, राकेश चौहान, प्रेम सिंह प्रीतू, ओम प्रकाश ठाकुर गोपाल शर्मा, बलदेव शर्मा, डीने राम, धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्रमणि ठाकुर, भागीरथ सकलानी, नरोत्तम राम, अमीर हुसैन, चंद्रशेखर ठाकुर सहित सैकड़ों पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

धूमल, रिखी, किशन सब रो रहे
कौल सिंह ने कहा कि बिना दुल्हे की कोई बारात नहीं होती। 9 नवंबर को प्रदेश भाजपा की बिना दुल्हे की बारात इतिहास में पहली बार निकलेगी। चुनावों से पहले मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट न करने पर पूर्व सीएम धूमल रो रहे हैं। किशन कपूर, रिखी राम कौंडल सहित भाजपा के नेताओं को प्रदेश की जनता ने पहली बार रोते देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्वेक्षण के दौरान सभी 68 सीटों पर जीताऊ उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन


यह होगा घोषणा पत्र में शामिल
विस चुनावों में चुनावी घोषणा पत्र का चेयरमैन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बनाया है। चुनावी घोषणा पत्र में 2003 के बाद पेंशन बहाली, एनएच के लिए भू-अधिग्रहण फेक्टर टू लाने और अन्य प्रदेश हित के मुद्दों को कांग्रेस पार्टी चुनावी दस्तावेज में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 70 हजार युवाओं को सरकारी क्षेत्र और 45 हजार बेरोजगारों को इंडस्ट्री और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार मुहैया करवाया है। स्वास्थ्य, राजस्व विभाग में एक अद्भुत क्रांति लाने का अपने कार्यकाल में प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें