फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने सरकाघाट में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी मदन लाल चौहान ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरकाघाट निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम तथा कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां पर भी कमी पाई गई उसके लिए उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल को निर्देश दिए कि वह समय रहते इन कमियों को पूरा करें। इसके बाद उन्होंने सभी टीमों के नोडल अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करें तथा लोगों को वीवी पैट मशीन की जानकारी सरल भाषा में दें। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दूरदराज के पोलिंग स्टेशनों पर जो भी पोलिंग पार्टियां जाएंगी, उनके ठहरने की व्यवस्था बीएलओ के माध्यम से करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें