फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल्ड उठाऊ पेयजल योजना में गंदगी का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की नाल्ड उठाऊ पेयजल योजना में गंदा पानी लिफ्ट करके लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। त्रैंबला गांव के लोगों ने आईपीएच विभाग पर आरोप लगाया है कि यहां पर पेयजल योजना से गंदा पानी लोगों को सप्लाई किया जा रहा है। गांव के वार्ड सदस्य पृथी वर्मा, दुर्गा देवी, रूमा देवी, मीना देवी, मीरा देवी, रूप चंद, भागी राणा, पूर्ण राणा का कहना है कि विभाग नाल्ड खड्ड से जिस जगह से पानी उठा रहा है वह खुली खड्ड है और वहां पानी बहुत गंदा हो गया है। नाल्ड खड्ड में लगाए फिल्टर के चारों तरफ गंदगी जमी हुई है। इस स्थान पर सफाई का भी कोई प्रबंध नहीं है। दूसरी तरफ जो नया फिल्टर बेड बनाया है वो बिना इस्तेमाल किए हुए ही गिरने की कगार पर है। ग्रामीणों ने कहा कि इस स्कीम से लौंगनी, त्रैंबला प्रथम और द्वितीय के करीब तीन से चार सौ परिवारों को पानी की सप्लाई उपलब्ध करवाई जाती है। लोगों ने विभाग से कई बार आग्रह किया है कि यहां पर खुली खड्ड की जगह टैंक बनाकर पंप लगाकर पानी उठाना चाहिए, ताकि लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सके। इस बारे में जब आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता धर्मपुर यशपाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में मामला नहीं है। कनिष्ठ अभियंता को सफाई करवाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे और नाल्ड योजना में फिल्टर बेड को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें