पुरुष मतदाता 2048 और महिला मतदाता हैं 1993
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में नगर निकाय के चुनाव के लिए सात मतदान केंद्र आरक्षित किए गए हैं। जहां पर 4041 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2048 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1993 है।
मंगलवार को नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक लक्ष्मी बाजार के मतदाताओं के लिए बस स्टैंड के समीप राज्य कोऑपरेटिव सोसायटी वार्ड दो गरोडू के मतदाताओं के लिए बिजली विभाग के सब डिविजन नंबर दो के समीप मतदान केंद्र आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र के मतदाता भी बिजली विभाग के सब डिविजन नंबर दो के समीप मतदान करेंगे। वार्ड चार समलोट के मतदाताओं के लिए प्राथमिक बाल पाठशाला और वार्ड पांच लोअर सेरी के मतदाताओं के लिए आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में मतदान केंद्र आरक्षित किया गया है। वार्ड छह अपर सेरी के मतदाताओं और वार्ड सात शानन के मतदाताओं के लिए राजकीय आयुर्वेदिक बीफार्मा महाविद्यालय में मतदान केंद्र आरक्षित किया गया है। उपरोक्त सभी मतदान केंद्रों में पीने के पानी, शौचालय और रैंप की सुविधा भी मौजूद रहेगी।