फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: न्यू क्रिसेंट स्कूल के 34 मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गरोड़ू के दसवीं कक्षा के 34 विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर शिक्षा बोर्ड ने मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा है।
विज्ञापन

सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में आकांक्षा, अक्षरा, अंशिका, अरुणिमा, चाहत गोस्वामी, कनिका ठाकुर, कृतिका, लाविशा गुप्ता, प्रीती ठाकुर, प्रेरणा, शान्वी, शिया, तमन्ना, वंशिका भाटिया, आदित्य राठौर, आनंद ठाकुर, अनिकेत, अंशुल, अर्नव राणा, आरुष कौंडल शामिल हैं।
इसके अलावा आशीष कुमार, अश्मित चौहान, गीतांश, कार्तिक सकलानी, काव्यांश, मोहित कुमार, पियूष, प्रतीक राणा, शिवम, शिवांशु, शुभम, तनिष्क ठाकुर, विनीत को बोर्ड के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। स्कूल प्रधानाचार्या शशिकिरण शर्मा ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि 12वीं की कक्षा में स्कूल की मेधावी छात्रा नव्या ने प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें