नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हणोगी पुल के पास एक युवक पैर फिसलने केे कारण ब्यास नदी में गिर गया। इससे वह बह गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सतीश कुमार (20) पुत्र घनश्याम निवासी डूंगर, तहसील औट पेशाब करने के लिए कमरे से बाहर निकला। उसी समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ब्यास नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ढूंढने का भरसक प्रयास किया, परंतु नदी में अधिक पानी होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। ुवक हणोगी पुल के पास चाय की दुकान चलाता था। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार औट रमेश राणा भी मौके पर पहुंचे और युवक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी औट ललित महंत का कहना है कि पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है।