फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पड़े गड्ढे में गिरा कारोबारी, टायर के नीचे पिसा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी एनएच पर कुन्नू के पास गड्ढे में गिरकर एक कारोबारी बुरी तरह से चोटिल हो गया है। दुकान जाते वक्त कारोबारी का पैर गड्ढे में गिरा और वह नीचे गिर गया। पीछे से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे कारोबारी का हाथ आ गया। करोबारी को गंभीर हाल में स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल की पहचान कुन्नू निवासी व्यापारी शेर सिंह यादव के रूप में हुई है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। व्यापार मंडल कुन्नू के प्रधान रमेश सोनी समेत तमाम सदस्यों ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। इनका कहना कि हादसास्थल पर करीब डेढ़ फीट का गड्ढा था, जिसमें पांव फिसलने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें