फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल के तरुण को योग महोत्सव में पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। मध्यप्रदेश के इंदौर में परमानंद यूनिवर्सिटी में 7वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में नागण गांव के निवासी तरुण ठाकुर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दो दिवसीय योग कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें 47 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। महोत्सव में देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां, योग विशेषज्ञ और योग विद्यार्थी शामिल हुए थे। तरुण ठाकुर ने बताया कि प्रथम स्थान पाकर वह खुश है। भविष्य में वह इस तरह के और आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। तरुण वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। तरुण ने बताया कि वह वर्ष 2018 के अक्तूबर महीने में भी दिल्ली में योग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें