करसोग (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला करसोग में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य बवीता ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। पाठशाला की प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत पंजाबी नृत्य, नाटक एवं देश भक्ति गीत गाकर समारोह को चार चांद लगा दिए। समारोह में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें मुस्कान, शिवानी, विद्या, सरस्वती, नेहा कुमारी, अंजना, पल्लवी, प्रांजल, तमन्ना, अभिलाषा, दिव्या, अंजना कुमारी, दीपक चौहान आदि शामिल है। इस अवसर पर डॉ. सेवक राम शास्त्री, प्यारे लाल शर्मा, तेज राम, डौली वर्मा के अलावा महिला मोर्चा की सचिव तारा ठाकुर व मीडिया प्रभारी कमलेश भी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यातिथि बवीता ठाकुर ने विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क के लिए पचास हजार देने की घोषणा की। इसके साथ ही स्थानीय विधायक हीरा लाल ने भी बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए देने की दस हजार देने की घोषणा की।