सुंदरनगर (मंडी)। कावेरी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनोटू में शनिवार को जमा दो कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें कड़ी स्पर्धा के उपरांत अनुराग को मिस्टर फेयरवेल और रिया को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रतिभा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, शैलेश परमार को मिस्टर पर्सनेलिटी और प्रियंका को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य को निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने और नशे जैसी कुरीति से दूर रहने का आह्वान किया।