मंडी। सीएम के गृह क्षेत्र सराज के टिक्की प्राइमरी स्कूल से शिक्षक गायब रहने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। तत्काल जांच के बाद अब विभाग मामले में आगामी जांच में जुट गया है। विभाग ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में संतोषजनक जवाब न मिलने पर गाज गिर सकती है। विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। सीएम के विधानसभा क्षेत्र के टिक्की प्राइमरी स्कूल से बिना किसी सूचना के गायब रहने पर सीएचटी स्कूल का दौरा कर चुके हैं। तत्काल रिपोर्ट भी बनाकर शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। अब इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि स्कूल भवन में ताला क्यों लटका था और ड्यूटी के दौरान शिक्षक कहां था। एक सप्ताह के भीतर यह रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेजनी होगी। गत दिनों टिक्की प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के स्कूल न पहुंचने पर भवन में दिनभर ताला लटका रहा था। स्कूल में दो शिक्षक तैनात हैं। इनमें एक शिक्षक डेपुटेशन पर था जबकि दूसरा शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। इस तरह की लापरवाही सामने आने पर जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश है। वार्ड पंच रूप लाल, जयवंती देवी ने बताया कि दूरदराज का स्कूल होने पर अनदेखी नहीं होनी चाहिए। पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गत दिनों टिक्की प्राइमरी स्कूल में दिनभर ताला लटका रहा था। अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई हैै। वहीं, एलीमेंट्री उपनिदेशक सुदर्शन ने बताया कि तत्काल जांच के बाद अब शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।
000