24 से बंद रहेंगी स्वर्णकारों की दुकानें
मंडी। मंडी शहर के स्वर्णकारों की दुकानें 24 दिसंबर से एक जनवरी तक बंद रहेंगी। यह जानकारी सर्राफा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष पाल ने दी। उन्होंने बताया कि सभी स्वर्णकार वार्षिक अवकाश के एक सप्ताह तक बंद रहेंगे। उन्होंने सभी ग्राहकों से आग्रह किया है कि अपना जरूरी कार्य 24 दिसंबर से पहले करवा लें। स्वर्णकारों की दुकानें दो जनवरी को ही खुलेंगी।