फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया जानलेवा एड्स से बचने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में विश्व एड्स दिवस पर स्कूलों, पंचायतों, स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचने की जानकारी दी। जोनल अस्पताल मंडी में प्रशिक्षु और प्रशिक्षित नर्सों ने रैली निकाली। रैली को एमओएच डॉ. दिनेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा, डॉ. विशाल और डॉ. अरिंदम राय ने भी रैली की अगुवाई की। रैली अस्पताल रोड, स्कूल बाजार, चौहटा बाजार, मोती बाजार से होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। इसमें लोगों को एड्स से संबंधित जानकारी देकर एड्स से बचने के तरीके बताए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, मंडी में विश्व एड्स दिवस प्रधानाचार्य नरेश राणा की अध्यक्षता में मनाया। एनएसएस प्रभारी वंदना सरोच के निर्देशानुसार छात्राओं ने रेड रिबन की मानव शृंखला बनाई। भाषण और नारा लेेखन से एड्स पर जागरूक किया गया। एसएमसी प्रधान लतेश कुमार ने छात्राओं को जानलेवा एड्स के प्रति जागरूक किया। केयोलीधार स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस मनाया। स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें तेजेंद्रा ठाकुर प्रथम, कमलकांत द्वितीय और ढमेश्वर ने तृतीय स्थान पर रहे। उधर, कटौला स्कूल मेें विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने जागरूकता संदेश, भाषण व अन्य गतिविधियां आयोजित कीं। प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ बैंस ने बच्चों को रेड रिबन क्लब के बारे में बताया। ननांवा स्कूल में भी विश्व एड्स दिवस पर अध्यापिका रीना ठाकुर ने छात्रों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य यादविंद्र कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विश्व एड्स पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, राजकीय महाविद्यालय कोटली में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता अभियान चलाया। उपप्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. सुनीता ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंजली परमार, भूपेंद्र कुमार व डूमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
स्वयंसेवियों ने एड्स पर निकाली रैली
टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भ्राड़ी सज्याओपिपलू में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य भोलादत्त कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एड्स के बचाव, लक्षणों और दवाइयों की जानकारी दी गई।
....
भाषण प्रतियोगिता में शगुन चौधरी प्रथम
नेरचौक (मंडी)। विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस पर नारा लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में कुसुम ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला में मोनिका प्रथम और भाषण में शगुन चौधरी पहले स्थान पर रही। प्रधानाचार्य डॉ. पारस नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें