फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 28 को पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में आएंगे शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह राणा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और भाजपा के महामंत्री पंकज जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंडल महामंत्री अजय सकलानी ने बताया कि मंडी सम्मेलन में2200 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका रही है और भविष्य में भी रहेगी। कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करेें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पंकज जम्वाल, विस्तारक हेत राम, राजेंद्र धलारिया, अजय सकलानी, तेज सिंह, सूरत राम ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर, रोशन ठाकुर, रणवीर ठाकुर, आशा ठाकुर, कुंती ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रूपेश सेन, नेक राम शास्त्री, दुर्गा सिंह ठाकुर, हेम राज व दान सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें