पधर (मंडी)। क्षेत्र के गद्दी बागला निवासी नरेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में एमफिल हिंदी विषय में राज्यपाल के हाथों से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र और बेहद निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले युवक नरेश कुमार की मैट्रिक और जमा दो रावमापा पधर से हुई। नरेश कुमार के पिता हरि सिंह बिरोजा निकासी का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। मेहनत मजदूरी कर कमाई पूंजी से ही होनहार युवक ने एमफिल की और गोल्ड मेडल हासिल कर राज्यपाल के हाथों सम्मान पाने का गौरव हासिल किया। डलाह पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर और उपप्रधान गोपाल सिंह ने मेधावी युवक को बधाई दी है।
000