सुंदरनगर (मंडी)। पुणे में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक आयोजित हुई सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के दो मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस स्पर्धा में सुंदरनगर के मुक्केबाज आशीष चौधरी और गीतानंद ने कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में आशीष चौधरी ने सर्विसिज के खिलाड़ी से हुए मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम किया। गीतानंद ने रेलवे के खिलाड़ी के साथ मैच खेलकर कांस्य मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग कोच नरेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, गीतानंद, अविनाश, मनजीत, जितेंद्र, विजय कुमार, चंद्रमोहन, धर्मेंद्र और अतुल ने सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच नरेश वर्मा को दिया है।