फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में तमन्ना ने पछाड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी जिला की अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में शुरू हुई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक नेक राम शास्त्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंडी जिले की 40 पाठशालाओं के लगभग 268 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन के मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर की तमन्ना ने प्रथम और आस्था ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटरू की आयुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की शाटपुट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली की गीतांजलि ने प्रथम और ममता ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक की सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी की छात्रा प्रथम जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर की छात्राएं द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की शाटपुट प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के प्रतीक ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ू के किशन ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी के प्रियांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें