बालीचौकी (मंडी)। लंबे अरसे से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सराज के स्कूलों में सरकार ने टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 16 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया से नियुक्त हुए शिक्षकों में टीजीटी मेडिकल के सबसे ज्यादा 7, टीजीटी नॉन मेडिकल के पांच और टीजीटी आर्ट्स के चार शिक्षक है। सभी शिक्षकों को सराज के विभिन्न स्कूलों में 15 दिनों के अंदर ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिऊणी को सबसे ज्यादा तीन टीजीटी मिले हैं। यहां टीजीटी आर्ट्स अंजुबाला, रणजीव सिंह और नीलम डोगरा को टीजीटी मेडिकल के पद पर तैनाती मिली है। मिडल स्कूल चेत चिऊणी में अनिल कुमार की तैनाती टीजीटी नॉन मेडिकल के रूप में हुई है। टीजीटी मेडिकल रीता देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगलबाड़ा, शिवानी हाईस्कूल सुधराणी, विक्रांत हाई स्कूल हलाण बीसी थाच, सविता बाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाटकीधार, जसवंती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुहण, मंजु कुमारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरायणगढ़ और अनीता कुमारी को हाईस्कूल स्लोट में नियुक्त किया गया है।
टीजीटी नॉन मेडिकल में नरेंद्र कुमार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुनाची, नीलम कुमारी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीसी थाच, सीमा संदल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवा कुठेड़ और इंदु देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल थाची में नियुक्त किया गया है। टीजीटी आर्ट्स में सुरेखा नेगी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागाचनोगी में ज्वाइनिंग देने के आदेश हुए हैं।
00