फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से निहाल चंद बनेंगे मिल्कफेड निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले निहाल चंद वर्मा ने मिल्कफेड के निदेशक मंडल में मंडी से अपनी जगह पक्की कर ली है। निदेशक मंडल की चुनावी प्रक्रिया में एकमात्र विरोधी दावेदार ने रविवार को नामांकन के दिन अपना नाम वापस ले लिया है। लिहाजा निहाल चंद वर्मा को निर्विरोध इस पद के लिए चुन लिया गया है। इससे भाजपाइयों में खुशी की लहर है। मंडी के नवनियुक्त निदेशक मंडल के सदस्य का नेरचौक पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। 27 जुलाई को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। निहाल चंद वर्मा के मुकाबले लीला देवी ने नामांकन भरा था। रविवार को नामांकन लेने की अंतिम तिथि थी। इसमें उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

मिल्क फेडरेशन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर ने खुशी जताई और कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से होगा। उन्होंने निदेशक मंडल मिल्कफेड में जगह पक्की करने पर निहाल चंद वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, नेरचौक व्यापार मंडल के गुरुदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवीण ठाकुर, राकेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पंकज कपूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें