फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर अस्पताल में होंगे डिजीटल एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। सिविल अस्पताल धर्मपुर से रोगियों के राहत भरी खबर है। अब अस्पताल में ही डिजीटल एक्सरे मरीजों के होंगे। रोगी कल्याण समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। रोगियों के कल्याण के लिए अन्य निर्णय भी लिए गए। शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम मनफूल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें धर्मपुर विस क्षेत्र में अस्पतालों की दिशा और दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया। निर्णय लिया कि अब अस्पताल में ही डिजीटल एक्सरे की सुविधा शुरू की जाएगी। बिजली जाने पर रोगी परेशान न हों, इसके लिए इनवर्टर और जनरेटर लगाने का भी निर्णय लिया गया। अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को जुटाने के लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सिविल अस्पताल संधोल के लिए भी 16 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त दोनों अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की मांग रखी गई। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की पुरजोर मांग उठाई गई। बैठक में धर्मपुर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम की सुविधा मुहैया करवाने का भी निर्णय लिया गया ताकि प्रभावित परिवारों को सरकाघाट पोस्टमार्टम के लिए न जाना पड़े। अस्पताल में चारदिवारी लगाकर सुरक्षा मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन

धर्मपुर, संधोल अस्पतालों का रखा लेखा जोखा
बैठक में रोगी कल्याण समिति के तहत रोगियों के कल्याण के लिए धर्मपुर सिविल अस्पताल में 20 लाख व संधोल सिविल अस्पताल में 16 लाख रूपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। इस दौरान दोनों अस्पतालों में पिछले वर्ष का लेखा जोखा सदस्यों के सामने रखा गया । गौरतलब है कि संधोल और धर्मपुर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक एक साथ आयोजित की गई।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें